राजद के बाहर या भीतर? जिन पांच परिवारों पर तेज प्रताप यादव ने लगाया है करियर बर्बाद करने का आरोप, उनपर किया बड़ा खुलासा

बीते दिनों तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में थे। तेज प्रताप यादव के इस कदम को राजद सुप्रीमो लालू ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

लालू यादव के बड़े बेटे और राजद के पूर्व नेता तेज प्रताप यादव ने फिर से 5 परिवारों को लेकर दावा किया है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि इन्हीं पांच परिवारों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। हालांकि तेज प्रताप ने इस पांचों परिवारों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि वो आने वाले दिनों में इनका नाम बता देंगे। तेज प्रताप यादव ने कोर्ट जाने की भी धमकी दी है।

End of Feed