बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल, EC के SIR के खिलाफ विपक्ष लामबंद; 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा और कई गैर-सरकारी संगठनों ने निर्वाचन आयोग के आदेश को रद्द करने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन वाले कार्यक्रम पर बवाल मचा हुआ। विपक्ष चुनाव आयोग के इस कदम के खिलाफ लामबंद हो चुकी है। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है, जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को सुनवाई होगी। बिहार में चल रहे “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की गई।

bihar voter list (2)

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

End of Feed