Supaul Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: सुपौल से जेडीयू के दिलेश्वर कामत आगे, राजद के चंद्रहास चौपाल पीछे

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 4, 2024, 11:49 AM IST

Supaul Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: इस सीट से दिलेश्वर कामत बीजेपी-जदूय गठपबंधन (NDA) के उम्मीदवार हैं। वहीं, चंद्रहास चौपाल राजद-कांग्रेस गंठबंधन (I.N.D.I.A) के उम्मीदवार हैं। इस वक्त वोटों की गिनती जारी है। ​​परिसीमन के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आई सुपौल लोकसभा सीट (Supaul Loksabha Constituency) पर पहली बार साल 2009 में चुनाव हुआ था।

Supaul Lok Sabha Election 2024 Result Live Updates: देश की 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में वोट डाले गए। 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव का सफर अब परिणाम के दिन तक आ पहुंचा है। वोटों की गिनती जारी है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के नतीजे भी आज आएंगे। इन 40 सीटों में से एक सीट सुपौल (Supaul Loksabha Constituency) की भी है, जहां सीधा मुकाबाला जदयू के वर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत और राजद के चंद्रहास चौपाल के बीच है। कोसी का सुपौल इलाका ऐसे तो जदूय का गढ़ रहा है, लेकिन इस सीट की खास बात यह है यहां से कोई भी उम्मीदवार दूसरी बार ससंद नहीं पहुंच सका है।

Supaul Lok Sabha Election 2024 Result

वोटों की गिनती के ताजा अपडेट्स

जेडीयू के दिलेश्वर कामत इस सीट से आगे चल रहे हैं। दिलेश्वर कामत को अभी तक 118363 वोट मिले हैं। वो राजद के चंद्रहास चौपाल से 44820 वोटों से आगे चल रहे हैं। चंद्रहास चौपाल को अभी तक 73543 वोट मिले हैं।

किसके बीच मुकाबला

इस सीट से दिलेश्वर कामत बीजेपी-जदूय गठपबंधन (NDA) के उम्मीदवार हैं। वहीं, चंद्रहास चौपाल राजद-कांग्रेस गंठबंधन (I.N.D.I.A) के उम्मीदवार हैं। इनके अलावा सुपौल सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर किरन देवी भी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। इस सीट पर सात मई को वोट डाले गए थे।

ऐसा है चुनावी इतिहास

परिसीमन के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आई सुपौल लोकसभा सीट (Supaul Loksabha Constituency) पर पहली बार साल 2009 में चुनाव हुआ था। अब तक 2009, 2014 और 2019 में यहां लोकसभा चुनाव हुए हैं। दो बार साल 2009 और 2019 में बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड को जीत मिली है, जबकि 2014 में कांग्रेस उम्मीदवार सुपौल सी विजयी रहे थे। तीन में से दो चुनाव में JDU ने इस सीट पर अपनी जीत का परचम लहराया है।

End of Feed