SP Loksabha Candidate List 2024 : यूपी की 63 सीटों पर सपा के उम्मीदवार, किस सीट से कौन ठोक रहा ताल, यहां देख पाएंगे पूरी लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 08:07 PM IST

SP Candidate List for Loksabha Election 2024 (सपा उम्मीदवारों की सूची 2024): पहली सूची में 16 उम्मीदवारों, दूसरी सूची में 11 और पांचवीं सूची में 5 प्रत्याशियों के नाम थे। सपा की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार हैं।

SP Candidates List for Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने लगी है। समाजवादी पार्टी (SP) ने अब तक अपने उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर दी है। अब तक 32 सीटों पर सपा उम्मीदवार (SP Candidate List 2024) सामने आ चुके हैं। 'INDI' अलायंस में शामिल सपा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 63 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 17 सीटें मिली हैं। सपा ने अपनी पहली सूची 30 जनवरी को, दूसरी सूची 19 फरवरी को और तीसरी सूची 20 फरवरी को जारी की। पहली सूची में 16 उम्मीदवारों, दूसरी सूची में 11 और पांचवीं सूची में 5 प्रत्याशियों के नाम थे। सपा की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार हैं।

sp candidate list 2024

लोकसभा चुनाव 2024, सपा प्रत्याशियों की सूची।

Lok Sabha Election 2024: सपा की तीसरी सूची में 5 नाम

सपा ने 20 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

End of Feed