Shiggaon Karnataka Election Results 2023: सीएम बोम्मई के लिए साख का सवाल शिगगांव सीट, मुस्लिम वोटर्स रहेंगे निर्णायक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 11:09 AM IST

Shiggaon Karnataka Election Results 2023: हावेरी जिले की शिगगांव विधानसभा सीट लंबे समय तक कांग्रेस के खाते में रही है। हालांकि, पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यह सीट भाजपा के पास आ गई। बसवराज बोम्मई ने इस सीट पर पहली बार 2008 में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2013 और 2018 के चुनावों में भी उन्होंने यह सीट अपने पास रखी।

Shiggaon Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस चुनावों में कई ऐसी सीट हैं, जो हाईप्रोफाइल हैं। हालांकि, कर्नाटक के हावेरी जिले की शिगगांव सीट सबसे हॉट सीट है। यहां से भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनावी मैदान में हैं।

Karnataka assembly elections 2023

शिगगांव विधानसभ सीट का हाल

भारतीय जनता पार्टी ने बोम्मई पर इस सीट से चौथी बार भरोसा जताया है, इसलिए यह सीट उनके लिए साख का सवाल बन गई है। अगर वह लगातार चौथी बार जीत हासिल करते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ेगा, लेकिन बोम्मई अगर हारते हैं तो पार्टी समेत उनकी बहुत किरकिरी होगी।

End of Feed