Shiggaon Karnataka Election Results 2023: शिग्गांव सीट पर आने लगा रुझान, पिछड़ने के बाद आगे हुए CM बोम्मई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 09:16 AM IST

Shiggaon Karnataka Election Results 2023: शिग्गांव विघानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बोम्मई लगातार तीन बार से जीतते आ रहे हैं। यहां पिछले 14 विधानसभा चुनावों में जेडीएस मात्र एक बार ही जीत पाई है, दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस भी मजबूत रही है। कांग्रेस आठ बार इस सीट को जीत चुकी है।

Shiggaon Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की सबसे हाई प्रोफाइल सीट शिग्गांव है। इस सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर से है। शिग्गांव विघानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बोम्मई लगातार तीन बार से जीतते आ रहे हैं। यहां पिछले 14 विधानसभा चुनावों में जेडीएस मात्र एक बार ही जीत पाई है, दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस भी मजबूत रही है। कांग्रेस आठ बार इस सीट को जीत चुकी है। शिग्गांव सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सीएम बोम्मई आगे चल रहे हैं।

Shiggaon Karnataka Election Results 2023

शिग्गांव सीट से सीएम बोम्मई उम्मीदवार हैं।

शिग्गांव सीट पर उम्मीदवार

बासवराज बोम्मई -BJP-आगे

यासिर अहमद खान पठान-Congress

शशिधर चन्नाबसप्पा-JD-S

शिग्गांव सीट पर इस बार कुल मतदाता 209,629 हैं। इस सीट पर पुरुष मतदाता 109,546 और महिला मतदाता 100,077 हैं। पिछले चुनाव में बोम्मई इस सीट से विजयी हुए थे। उन्हें 83,868 वोट मिले। उन्होंने 9265 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार सैयर अजीमपीर खादरी को हराया था।

End of Feed