वेणुगोपाल पर निरूपम ने निकाली भड़ास, बोले-हिंदी, अंग्रेजी में वे क्या बोलते हैं समझ में नहीं आता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 04:44 PM IST

Sanjay Nirupam : संजय निरूपम ने कहा, इन पांचों के अपने कॉकस और इन पांचों की अपनी लॉबी है। ये पांचों की लॉबी आपस में एक दूसरे से टकराती रहती है और एक दूसरे को मारती रहती है। उसमें बहुत सारे हमारे जैसे लोग जो किसी भी लॉबी का हिस्सा नहीं हैं।

Sanjay Nirupam : कांग्रेस से छह सालों के लिए निष्कासित होने के बाद संजय निरूपम ने पार्टी को निशाने पर लिया। मुंबई में गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में एक दो नहीं बल्कि पांच पावर सेंटर हैं और ये एक-दूसरे से लड़ते हैं। निरूपम ने कहा कि वह वर्षों से धैर्य बनाए हुए थे लेकिन अब उनका धैर्य का बांध टूट गया। कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि वैचारिक एवं सांगठनिक दोनों स्तर पर कांग्रेस पार्टी गर्त में जा रही है।निरूपम ने कहा, इन पांचों के अपने कॉकस और इन पांचों की अपनी लॉबी है। ये पांचों की लॉबी आपस में एक दूसरे से टकराती रहती है और एक दूसरे को मारती रहती है। उसमें बहुत सारे हमारे जैसे लोग जो किसी भी लॉबी का हिस्सा नहीं हैं। वो अक्सर तकलीफ में रहते हैं। मैं अकेला नहीं हू। कांग्रेस पार्टी में ऐसे लाखो लोग हैं जो परेशान हैं। सबसे पहले सोनिया गांधी जी का पावर सेंटर है। उनके आस-पास कुछ लोग हैं।'

sanjay nirupam

कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित हुए हैं संजय निरूपम।

कांग्रेस अध्यक्ष का अपना पावर सेंटर-निरूपम

उन्होंने कहा, 'दूसरा आदरणीय राहुल गांधी जी का अपना एक पावर सेंटर है। उनके आस-पास भी एक कोटरी है। यह कोटरी अपनी दुकान चलाती रहती है। एक लॉबी बहन जी की है जो बीच-बीच में अपनी ताकत दिखाती रहती हैं। एक अध्यक्ष महोदय हैं। उनका भी एक पावर सेंटर बन गया है। अध्यक्ष जी के पास तो ऐसे-ऐसे लोग हैं जिनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। ऐसे लोग अचानक उनके साथ जुड़कर हाई कमान बन गए हैं। ये लोग ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता।'

End of Feed