रेखा पात्रा को मिली एक्स-श्रेणी सुरक्षा, संदेशखाली में शेख शाहजहां के खिलाफ खोला था मोर्चा, बशीरहाट से हैं बीजेपी उम्मीदवार

बशीरहाट में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 1 जून को मतदान होगा। रेखा पात्रा को तृणमूल कांग्रेस के हाजी नुरुल इस्लाम के खिलाफ खड़ा किया गया है।

Sandeshkhali Survivor Gets Security: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प. बंगाल के बशीरहाल से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा को सुरक्षा प्रदान की है। रेखा पात्रा संदेशखाली में शेख शाहजहां के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद चर्चा में आई थीं। अब रेखा पात्रा को 'एक्स-श्रेणी' की सुरक्षा सुरक्षा दी गई है। बीजेपी ने रेखा को बशीरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बनाया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडो रेखा की सुरक्षा करेंगे। रेखा का मुकाबला टीएमसी के कद्दावर नेता से है।

Rekha Patra

रेखा पात्रा

बशीरहाट से उम्मीदवार

बशीरहाट में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 1 जून को मतदान होगा। रेखा पात्रा को तृणमूल कांग्रेस के हाजी नुरुल इस्लाम के खिलाफ खड़ा किया गया है, जिन्हें वर्तमान सांसद और बंगाली अभिनेता नुसरत जहां को हटाए जाने के बाद नामांकित किया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडो संदेशखाली पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करेंगे। मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की उस रिपोर्ट के बाद रेखा को 'एक्स-श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया, जिसमें उन्हें खतरा बताया गया है। रेखा पात्रा के अलावा पांच अन्य बीजेपी नेताओं को भी गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा कवर दिया गया है।

End of Feed