Bihar Election 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कई चर्चित नामों को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने कुल 143 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसमें कई चर्चित और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नाम शामिल हैं। सूची जारी होने के साथ ही महागठबंधन का स्वरूप भी लगभग स्पष्ट हो गया है।

RJD Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्यभर की 143 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन उम्मीदवारों में 24 महिलाएं शामिल हैं। इस सूची से महागठबंधन का स्वरूप भी साफ दिखने लगा है।

RJD candidate list news

दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन आई राजद की सूची (फाइल फोटो | PTI)

दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जारी हुई सूची

RJD ने यह सूची दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन जारी की, जिससे कई सीटों पर सस्पेंस खत्म हो गया। हालांकि, चूंकि महागठबंधन की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, इसलिए कुछ उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने की संभावना बनी हुई है। राजनीतिक हलकों में यह कदम चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed