लालू यादव ने कितने नेताओं पर दोबारा जताया भरोसा, कितनों का काटा टिकट? RJD की लिस्ट में हेरफेर की रणनीति समझिए

RJD List For Election: बिहार में लालू यादव की पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार की रात को 22 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सीवान सीट पर अभी फैसला नहीं हो सका है। दिलचस्प बात ये है कि इन 22 में से 17 सीटों पर विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल राजद की ओर से अलग उम्मीदवार मैदान में होंगे।

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लालू यादव की पार्टी ने बिहार की 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। इस बार राजद के खाते में 9 ऐसी सीटें आई हैं, जो पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उसकी सहयोगी पार्टियों को दी गई थीं। जबकि राजद 13 उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसपर पिछली बार उसे हार झेलनी पड़ी थी। इन 13 में से 8 सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं, जबकि उन 5 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिन्हें पिछली बार हार झेलनी पड़ी थी। इनमें लालू की बेटी मीसा भारती का नाम भी शामिल है।

RJD Candidate Full List

आरजेडी के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के सियासी मायने समझिये।

वो 9 सीटें, जहां राजद पिछली बार नहीं लड़ी थी चुनाव

राजद उम्मीदवारसीटपिछला उम्मीदवारपार्टी
कुमार सर्वजीतगयाजीतन राम मांझी HAM
अर्चना रविदास जमुईभूदेव चौधरी RLSP
बीमा भारती पूर्णियाउदय सिंह कांग्रेस
चंद्रहास चौपालसुपौलरंजीत रंजनकांग्रेस
अभय कुमार कुशवाहाऔरंगाबादउपेंद्र प्रसाद HAM
अनिता कुमारी महतो मुंगेरनीलम देवी कांग्रेस
आलोक कुमार मेहताउजियारपुरउपेंद्र कुशवाहाRLSP
अली अशरफ फातमी मधुबनीबद्रीनाथ पूर्वेVIP
दीपक यादववाल्मीकिनगरशाश्वत केदार कांग्रेस

राजद ने की 22 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात को राज्य की 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती का भी नाम शामिल है। राजद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंजूरी दी है।

End of Feed