पत्रकार पर हमला और गाली-गलौज...तेजस्वी यादव ने बिहार के मंत्री जिबेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पढ़ें- पूरा मामला

तेजस्वी यादव ने पत्रकार पर मंत्री के चिल्लाने का एक कथित वीडियो भी दिखाया। यादव ने कहा कि विपक्ष की मांग के बावजूद उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया। वे अभी भी नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बने हुए हैं।'

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को भाजपा नेता और बिहार के मंत्री जिबेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, हाल ही में सवाल पूछने पर एक पत्रकार के साथ कुमार ने दुर्व्यवहार और मारपीट की थी, इसको लेकर उनपर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

yadav

तेजस्वी यादव की BJP नेता जिबेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग। (Photo- PTI)

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने राजस्थान की एक अदालत के हालिया आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार को नकली दवाओं के निर्माण में संलिप्तता का दोषी ठहराया गया था।

End of Feed