लालू की लाडली की सियासत में एंट्री! जिस बेटी ने दी राजद सुप्रीमो को किडनी, वो सारण से लड़ेगी चुनाव?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 09:33 PM IST

Saran Lok Sabha Seat: रोहिणी आचार्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लालू यादव की उत्तराधिकारी हो सकती हैं। क्योंकि वर्तमान समय में जितने भी लालू परिवार के सदस्य राजनीति में हैं उनमें से तेजप्रताप को छोड़कर सभी पर ईडी और सीबीआई का शिकंजा कसा हुआ है।

Saran Lok Sabha Seat: लालू यादव के परिवार में से एक और की एंट्री राजनीति में होने जा रही है। लालू यादव की लाडली रोहिणी आचार्य के बारे में खबर है कि वो लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। वो भी उस सीट से, जिस सीट से कभी उनके पिता लालू यादव ने राजनीति की शुरुआत की थी। रोहिणा आचार्य राजद के विरोधियों पर करारे हमले और लालू यादव को किडनी डोनेट करने को लेकर खासी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

rohini acharya

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती है सारण से चुनाव

End of Feed