नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल खतौली विधानसभा सीट पर अपनी साख बचाने में सफल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी उम्मीदवार मदन भैया जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। मदन भैया ने भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को तकरीबन 22 हजार मतों के अंतर से मात दी है। जीत का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं हुआ है।
मदन भैया
विक्रम सिंह सैनी की रद्द हुई थी सदस्यता, पत्नी उतरी थीं मैदान मेंमुजफ्फरनगर से साल 2022 में निर्वाचित हुए भाजपा नेता विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। विक्रम सैनी को साल 2013 में हुए कवाल कांड मामले में 11 अन्य लोगों सहित दो साल की सजा हुई थी। दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता स्वत:रद्द हो गई और सीट रिक्त हो गई।इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। ऐसे में विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को भाजपा ने चुनावी रण में उतरा था लेकिन वो पार्टी की विजय पाताका फहराने में असफल साबित हुईं। मुजफ्फरनगर को आरएलडी का गढ़ माना जाता है।
