'जुबिन गर्ग मामले में न्याय की गारंटी, महिलाओं को हर माह पैसे...', राहुल ने असम में खोला गारंटियों का पिटारा

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले, कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की यात्रा के दौरान 29 मार्च को 'पांच गारंटी' जारी की थीं।

Assam Assembly Election 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बोकाजन में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

Rahul Gandhi Assam Polls

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल गांधी ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर जुबिन गर्ग को 100 दिनों में न्याय दिलाने की मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हम असम में आर्टिकल 244A लागू करेंगे, ताकि आपके हक के फैसले गुवाहाटी या दिल्ली से नहीं, बल्कि आपके स्थानीय काउंसिल से किए जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन साथियों ने 5 गारंटी दी हैं जिसमें महिलाओं के लिए 50000 रुपये की सहायता, बुजुर्गों के लिए पेंशन और 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की बात कही गई।

End of Feed