Video: पूड़ी, पुलाव, रसगुल्ले...मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 'जीत के जश्न की तैयारियां'

पटना में मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न की तैयारी चल रही है, मिठाइयां बन रही है और खाने पीने की तैयारियां चल रही हैं, देखिए किस तरीके के हैं इंतजाम...

Mokama JDU candidate Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले मोकामा के जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर जीत के जश्न की जोरदार तैयारी चल रही है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' संवाददाता साकेत सिंह ने इन तैयारियों का जायजा लिया और देखा कि किस तरीके के व्यंजनों के इंतजाम किए गए है। साथ ही अनंत सिंह समर्थकों की भी प्रतिक्रिया ली...

anant singh victory jashn

जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न की तैयारियां

बता दें कि अनंत सिंह जेल में हैं इसके बाद भी उनके समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वह समर्थक 14 नवंबर को उनकी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। अनंत के राजधानी पटना वाले आवास पर भारी संख्या में लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। उनके लिए कई तरह के व्यंजनों के साथ ही मिठाइयां बन रही हैं जिसमें रसगुल्ला सबसे खास बताया जा रहा है।

End of Feed