अतीक के अंत के बाद माफिया का सियासी किला भी ढहा, प्रयागराज में बड़ी जीत की ओर बीजेपी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 13, 2023, 11:42 AM IST

Prayagraj Nagar Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। प्रयागराज नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे है। इस रिजल्ट पर माफिया अतीक अहमद हुई कार्रवाई का साफ असर दिख रहा है।

Prayagraj Nagar Nikay Election Result: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। प्रयागराज नगर निगम में माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई का असर दिख रहा है। यहां से मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे है। बीजेपी प्रत्याशी 800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे।

Atiq Ahmed, Effect of Atiq death on Prayagraj Election

माफिया डॉन अतीक अहमद

बड़ी बात है कि यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी मोहम्द नकी खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। पतंग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे ओवैसी के उम्मीदवार काफी पीछे है। यहां भाजपा को सपा के अजय श्रीवास्तव टक्कर दे रहें है। बसपा ने पहले यहां अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद पार्टी ने टिकट नही दिया और सईद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed