खान सर ने पटना में किया मतदान; युवाओं से की खास अपील, बोले- समझदारी से दें वोट

Bihar Chunav 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने बृहस्पतिवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है।

Bihar Chunav 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने बृहस्पतिवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। यही वह पल है जब अमीर और गरीब समान होते हैं। अगर कोई मतदान नहीं करता, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जीने का क्या लाभ, यदि हम वोट ही न डालें?’’

Khan Sir

खान सर ने पटना में डाला वोट (फोटो साभार: ANI)

खान सर ने युवाओं से की समझदारी से वोट देने की अपील

मतदाताओं से सोच-समझकर उम्मीदवार चुनने की अपील करते हुए खान सर ने कहा, ‘‘वोट समझदारी से दें। जिसे आप सही उम्मीदवार समझते हैं, उसे चुनें। कोशिश करें कि अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति को वोट दें जो अच्छा हो और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देता हो।’’ जब उनसे कहा गया कि वह मतदाताओं को क्या संदेश देना चाहते है तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक पसंद से अधिक महत्वपूर्ण मतदान में भाग लेना है।

End of Feed