पीएम मोदी ने बताया कांग्रेस उन्हें क्यों नहीं करती पसंद, 85 फीसद कमीशन का जिक्र

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 30, 2023, 01:16 PM IST

Narendra Modi in Kolar Rally:कोलार रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि कांग्रेस उन्हें क्यों नहीं पसंद करती। इसके साख ही उन्होंने 85 फीसद कमीशन का भी मुद्दा उठाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव
  • 13 मई को आएंगे नतीजे
  • मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार

Narendra Modi in Kolar Rally: कर्नाटक विधानसभा चुनाव(karnataka assembly elections 2023) के लिए नेता बयानों के जरिए एक तरफ वोटर्स को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बीदर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने 91 बार गाली दी और उसका जवाब जनता देगी। वहीं रविवार को कोलार में कहा कि कांग्रेस की चिढ़ उनसे सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे धमकी और गाली देते हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के पास टॉपिक जहरीला सांप है, वे उनकी तुलना सांप से कर रहे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि 10 मई को कर्नाटक की जनता उन्हें मतों के जरिए जवाब दे देगी।

Narendra Modi, Kolar Rally, Congress

कोलार में कांग्रेस पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

कांग्रेस और 85 फीसद कमीशन का जिक्र

कांग्रेस की कहानी तो 85 फीसद कमीशन लेने की रही है। लोगों को उनमें भरोसा नहीं, एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि 1 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही जमीन पर पहुंचता है। कांग्रेस ने तो हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। लेकिन बीजेपी हर किसी की संतुष्टि की बात करती है। कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने उनसे वादे किए लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया। यह बीजेपी ही थी जिसने उन्हें (किसानों को) उनके खातों में 2.5 लाख करोड़ रुपये दिए। उन्होंने हमेशा गरीबों की उपेक्षा की। हम किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

End of Feed