PM Modi Meerut Rally: मेरठ में पीएम मोदी बोले-'भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये रूकने वाला नहीं'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 31, 2024, 06:10 PM IST

PM Modi Meerut Rally: मेरठ की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है, पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा।

KEY HIGHLIGHTS

  1. पीएम मोदी ने कहा, 'साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है
  2. '2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी'
  3. उन्होंने नारा दिया- 'आज पूरा देश कह रहा है - तीसरी बार....'

PM Modi Meerut Election Rally: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा। यहां केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने राज्‍य में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की और सबको राम-राम (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभिवादन का तरीका) किया।

pm modi meerut rally

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली की

मोदी ने कहा, 'मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नमन करता हूं।'

End of Feed