PM मोदी का राहुल पर बड़ा हमला, बोले-'अंबानी, अडाणी से कितना माल उठाया, शहजादे घोषित करें'

PM Modi Hyderabad rally: प्रधानमंत्री ने कहा कि 'पांच साल पहले सुबह उठते ही कांग्रेस के शहजादे राफेल का मुद्दा उठाते थे और राफेल जब ग्राउंडेड हो गया तो अंबानी-अडानी का मुद्दा उठाने लगे। लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही इन्होंने इन उद्योगपतियों पर हमला करना छोड़ दिया।

PM Modi Hyderabad rally: हैदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'पांच साल पहले सुबह उठते ही कांग्रेस के शहजादे राफेल का मुद्दा उठाते थे और राफेल जब ग्राउंडेड हो गया तो अंबानी-अडानी का मुद्दा उठाने लगे। लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही इन्होंने इन उद्योगपतियों पर हमला करना छोड़ दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि इन्होंने अंबानी-अडाणी से कितना माल उठाया, इसकी वह घोषणा करें।'

PM Modi

आंध्र प्रदेश में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी।

पांच उद्योगपतियों से दो उद्योगपति पर आए-पीएम

उन्होंने कहा कि मतदान के चार चरण शेष हैं और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत की ओर बढ़ रहा है। मोदी ने कहा, ‘आपने देखा होगा। कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। लेकिन जब से उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडड हो गया तब से एक नई माला जपना शुरू किया। पांच साल से एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति... फिर धीरे-धीरे कहने लगे... अंबानी, अडाणी... पांच साल से... लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी अडाणी को गाली देना बंद कर दिया।’

End of Feed