Paschim Vihar MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD)चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। दिल्ली में 42 केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा 103 वार्डों में आगे चल रही है जबकि केजरीवाल की पार्टी 135 वार्डों में आगे है। कांग्रेस नौ और अन्य तीन वार्डों पर आगे चल रहे हैं। यही रुझान अगर नतीजों में तब्दील हो गए तो एमसीडी में इस बार आप का कब्जा हो जाएगा। इस बीच कुछ वार्डों के नतीजे भी सामने आ गए हैं। इन्हीं में से एक वार्ड पश्चिम विहार है।
एमसीडी चुनाव 2022 के नतीजे।
पश्चिम विहार में भाजपा को जीत मिली है। इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार विनीत वोहरा जीते हैं। इस वार्ड से कांग्रेस से दुष्यंत यादव और आप से शालू दुग्गल उम्मीदवार थे।
इस बार 50.47 फीसदी मतदान हुआ
एमसीडी के 250 वार्डों के लिए बीते रविवार को वोटिंग हुई। इस बार एमसीडी में 50.47 फीसदी मतदान हुआ। साल 2017 के मुकाबले इस बार 3.53 प्रतिशत कम मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह धीमी रही। सुबह के वक्त मदतान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। मुस्लिम बहुल सीटें-चांदनी महल, मटिया महल, जामा मस्जिद, बल्लीमारान, चांदनी चौक, दरियागंज, शाहीन बाग, ओखला, जामिया नगर, तैमूर नगर, अबुल फजल इंक्लेव के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।
