महागठबंधन में टूट पर बोले पप्पू यादव, Viral ऑडियो क्लिप के बहाने अफाक आलम को भी लिया आडे़ हाथ; देखें Video

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही उठापटक के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है। इसमें वो कथित तौर पर अफाक आलम और राजेश राम के ऑडियो पर भी पर भी अपनी बात रख रहे हैं। कांग्रेस की तारीफ करते हुए पप्पू यादव ने महागठबंधन में भीतरघात के भी आरोप लगाए।

Pappu Yadav: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने महागठबंधन में चल रही अंदरूनी खींचतान और सीट बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर अफाक आलम और राजेश राम के के वायरल ऑडियो पर भी अपनी बात रखी। ऑडियो में लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर फैसले लेने की जिम्मेदारी उनकी होती, तो उन्हें एक भी सीट नहीं मिलती। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र दल है जो अब भी मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और गठबंधन धर्म का पालन कर रही है।

pappu yadav

वायरल क्लिप और महागठबंधन की अंदरूनी टूट पर बोले पप्पू यादव

वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया

हाल ही में वायरल हुए ऑडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कस्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अफाक आलम पर निशाना साधा उन्होंने कहा, “जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है, उसे तो राजनीति में उंगली पकड़कर चलना सिखाया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान अफाक आलम ने पैसे लेकर क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस पार्टी नाराज हुई थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि अफाक आलम की करतूतों ने गठबंधन की साख पर सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed