Muslim Candidate Win: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक ही 'मुस्लिम उम्मीदवार' जीता, इस पार्टी से लड़ा था चुनाव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 07:59 PM IST

Muslim candidate win in Gujarat Assembly Election:गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं, इस चुनाव में एक मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है वो इमरान खेड़ावाला हैं जिन्होंने जमालपुर खड़िया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है।

KEY HIGHLIGHTS
एक मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है वो इमरान खेड़ावाला हैं
उन्होंने जमालपुर खड़िया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम यहां तीसरे स्थान पर रही

Muslim candidate Imran Khedawala win in Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद जिले में पड़ने वाली जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, पार्टी के उम्मीदवार इमरान खेड़ावाला (Imran khedawala) ने यहां से जीत हासिल की है यहां इस बार यहां आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें से बाजी इमरान खेड़ावाला के हाथ लगी।

Muslim candidate Imran Khedawala win

इस चुनाव में एक मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है वो इमरान खेड़ावाला हैं

इमरान खेड़ावाला ने बीजेपी प्रत्याशी भूषण अशोक भट्ट को पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमाया है, गौर हो कि मुस्लिम बाहुल्य सीट इस सीट पर 2017 में भी कांग्रेस का कब्जा था।

End of Feed