'मतदाता सूची में बस देश के नागरिक होने चाहिए, NRC कब होगा समय आने पर बताऊंगा', टाइम्स नाउ नवभारत से बोले शाह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे और सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी पर 'अभद्र' टिप्पणियों के बारे में शाह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती आई है। एक समय मणिशंकर अय्यर जैसे नेता अभद्र भाषा बोला करते थे लेकिन जनता ने इसका जवाब दिया।

Amit Shah Interview: बिहार के बाद कई राज्यों में चार नवंबर शुरू हुए SIR पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। एसआईआर केवल चुनावी राज्यों में कराने के विपक्ष के आरोपों को उन्होंने खारिज किया। टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक चरणबद्ध प्रक्रिया है जिसे चुनाव आयोग समय-समय पर कराता आया है। 2026 में उन राज्यों में एसआईआर होगा जहां चुनाव हैं और 2027 में इस प्रक्रिया में वे राज्य भी शामिल हैं जहां चुनाव नहीं हैं। सवाल यह है कि मतदाता सूची में वही लोग आने चाहिए जो कि देश के नागरिक हैं।

Amit Shah

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत करते गृह मंत्री अमित शाह।

NRC कब होगा, समय आने पर बताएंगे-गृह मंत्री

शाह ने आगे 'कहा कि देश में एसआईआर 1955 से चल रहा है। यह 2004 तक चला है और यह ज्यादातर कांग्रेस की सरकार के समय हुआ। इसमें कोई नई बात नहीं है। मतदाता सूची चुनाव आयोग तैयार करेगा। जो इसमें नहीं आएगा उसके बारे में चुनाव आयोग के साथ बैठकर हम मीमांसा करेंगे। एनआरसी कब होगा, समय आने पर इसके बारे में भी हम बताएंगे।'

End of Feed