'बंगाल में 4 मई को रामराज्य आएगा', हावड़ा में गरजे रवि किशन, बोले- दीदी के आराम करने का आ गया समय

West Bengal Assembly Election 2026: भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में शनिवार को ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दीदी के आराम करने का अब समय आ गया है।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने आखिरी चरण में है। ऐसे में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टियां एक के बाद एक रैलियां और रोड शो कर रही हैं और फायरब्रांड नेता मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इस बीच, भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में शनिवार को ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके आराम करने का अब समय आ गया है।

Ravi Kishan

भाजपा सांसद रवि किशन (फोटो साभार: @ravikishann)

'5 मई के बाद नया सूर्योदय होगा'

भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल में 5 मई के बाद नया सूर्योदय होगा। उन्होंने कहा कि हम बिहार और उत्तर प्रदेश से अलग-अलग मछलियां लाकर सबके कुएं में डालेंगे... जो और जितनी मछली खाना है, खाओ। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में रवि किशन ने कहा, ''4 मई को रामराज्य आएगा। भाजपा की सरकार आ रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता। अत्याचार, भ्रष्टाचार और पाप का अंत होगा, और रामराज्य का सूर्योदय होगा।''

End of Feed