खत्म हुई नाराजगी! चिराग पासवान संग तस्वीर में नजर आए नीतीश कुमार; खरना का प्रसाद किया ग्रहण

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावों की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। राजग में शामिल दो पार्टियों के नेताओं की सौहार्दपूर्ण तस्वीर सामने आई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच नाराजगी की खबरें सामने आईं, लेकिन अब इस खबरों पर विराम लग गया।

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावों की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। राजग में शामिल दो पार्टियों के नेताओं की सौहार्दपूर्ण तस्वीर सामने आई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच नाराजगी की खबरें सामने आईं, लेकिन अब इस खबरों पर विराम लग गया। नीतीश कुमार रविवार को चिराग पासवान के आवास पर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे।

Chirag Paswan Nitish Kumar

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार: @iChiragPaswan)

चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा?

चिराग पासवान ने कहा कि चुनावों के दौरान विपक्ष अक्सर यह झूठ फैलाने की कोशिश करता है कि मुख्यमंत्री नाराज हैं। जदयू और लोजपा के बीच मनमुटाव है, लेकिन आज मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री आए और इससे हमारे घर छठ और भी ज्यादा खुशनुमा हो गया। मैं पूरे देश और खासकर बिहार की जनता को छठ की शुभकामनाएं देता हूं।

End of Feed