Mumbai North Central Lok Sabha Chunav Parinam 2024: कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ की जीत, उज्जवल निकम हारे

Mumbai North Central Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Ujjwal Nikam vs Varsha Gaikwad who will win in Mumbai North Central: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने जीत दर्ज की। भाजपा ने उज्जवल निकम को उतारा था और कांग्रेस ने वर्षा गायवाड़ को टिकट दिया था।

Mumbai North Central Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने जीत दर्ज की। वर्षा गायकवाड़ को 445545 मत मिले, जबकि उज्जवल निकम को 429031 वोट मिले। वर्षा गायकवाड़ ने 16514 वोटों से उज्जवल निकम को हराया है। बता दें कि उज्जवल निकम देश के जाने माने वकीलों की लिस्ट में आते हैं। वह मुंबई आतंकी हमले जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रह चुके हैं। वहीं, वर्षा गायकवाड़ धारावी से चार बार विधायक रही हैं। फिलहाल वह वर्तमान विधायक हैं। इस सीट से उनके पिता एकनाथ गायकवाड़ सांसद रह चुके हैं।

Mumbai North Central Lok Sabha Chunav Parinam 2024: कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ की जीत, उज्जवल निकम हारे

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट लाइव अपडेट

  • कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ ने उज्जवल निकम को हराया।
  • कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ 3121 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम और वर्षा गायकवाड़ के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
  • भाजपा के उज्जवल निकम 53,615 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम करीब 35 हजार वोटों से आगे
  • भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम आगे।
  • इस सीट पर मशहूर वकील उज्जवल निकम भाजपा उम्मीदवार हैं।
  • मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट के लिए 8 बजे मतगणना शुरू हुई
  • मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था।
  • सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

End of Feed