MP Election: योजनाओं को बंद करने के लिए अपने साथ ताला लेकर चलते कमलनाथ- CM शिवराज का कांग्रेस पर वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 10:06 PM IST

MP Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह के भविष्य का चुनाव बना दिया है। सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है, मध्यप्रदेश में खड़गे ने कांग्रेस के टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ को दे दी है।

MP Election: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ ताला लेकर चलते हैं, ताकि योजनाओं पर ताला लगाया जा सके। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी और कमलनाथ ताला लेकर योजनाओं पर ताला लगाने का काम करते हैं। कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं और सरकार में आने पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताला डाल देते हैं। कांग्रेस ने आहार अनुदान पर ताला डाला, संबल योजना पर ताला डाला, बच्चों की साइकिल पर ताला डाला, लैपटॉप की योजना पर ताला डाला, बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना पर ताला डाला।

End of Feed