लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे की कितनी अहम भूमिका? शिवसेना और भाजपा की मनसे पर टिकी निगाहें

Maharashtra: लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार महाराष्ट्र का सियासी समीकरण बिल्कुल अलग है। भाजपा के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही, फिर भी भाजपा और शिवसेना की नजरें राज ठाकरे पर टिकी हुई हैं। आपको समीकरण समझाते हैं।

Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का समर्थन हासिल करने के लिये भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता लगातार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर रहे हैं, हालांकि, उनकी पार्टी इस बार चुनाव मैदान में नहीं है। इस सप्ताह के शुरू में मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और पार्टी नेता नरेश म्हस्के ने शिवाजी पार्क स्थित मनसे प्रमुख के आवास पर जा कर उनसे मुलाकात की। शिवसेना ने श्रीकांत शिंदे को कल्याण लोकसभा सीट से जबकि नरेश म्हसके को ठाणे से मैदान में उतारा है।

Maharashtra Lok Sabha Election 2024

राज ठाकरे पर टिकी सभी की निगाहें।

लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे किसका करेंगे समर्थन?

अधिवक्ता से नेता बने उज्ज्वल निकम ने भी ठाकरे से मुलाकात की थी। भारतीय जनता पार्टी ने निकम को मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठजोड़ वाली महायुति के नेता पिछले कुछ समय से समर्थन हासिल करने के लिये राज ठाकरे के चक्कर काट रहे हैं जिन्होंने 2006 में मनसे की स्थापना की थी।

End of Feed