Mizoram Assembly Elections 2023: रिजल्ट से दो रोज पहले ECI को क्यों बदलनी पड़ गई मतगणना की डेट? समझिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 10:08 PM IST

Mizoram Assembly Elections 2023: दरअसल, पहले चार अन्य राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही मिजोरम में भी मतगणना तीन दिसंबर को होनी थी। इन सभी पांचों राज्यों में पिछले महीने विधानसभा चुनाव हुए थे।

Mizoram Assembly Elections 2023: नॉर्थ ईस्ट के सूबे मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे अब चार दिसंबर, 2023 (सोमवार) को आएंगे, जबकि पहले वोटों की गिनती के लिए निर्धारित तारीख तीन दिसंबर, 2023 (रविवार) थी। यानी चार अन्य राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) के साथ वहां के भी रिजल्ट आने थे। पर नतीजों से दो रोज पहले ऐसा क्या हुआ, जो मतगणना की तारीख को बदलना पड़ गया? आइए, इसी चीज को समझते हैं:

mizoram assembly election results 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

शुक्रवार (एक दिसंबर, 2023) को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने जानकारी दी कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब निर्धारित समय से एक दिन बाद यानी चार दिसंबर को होगी। यह निर्णय मतगणना की तारीख में बदलाव के विभिन्न हलकों के अनुरोध के बाद इस आधार पर लिया गया कि रविवार का दिन ईसाई-बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

End of Feed