MCD Election Results 2022 : दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों में कांटों की टक्कर के बीच कभी भाजपा तो कभी आप एक दूसरे से आगे निकल रही है। दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला काफी रोचक हो गया है। मौजपुर वार्ड भाजपा जीत चुकी है जबकि करावल नगर वेस्ट में भी बीजेपी को भी जीत हासिल हुई है। इन दोनों ही इलाकों में फरवरी 2020 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। मुस्लिम बहुल इलाकों में चार दिसंबर को मतदान बाकी जगहों से अच्छा हुआ है।
एमसीडी क250 वार्डों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ।
2020 में हुए थे सांप्रदायिक दंगे
इन इलाकों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। समझा जाता है कि इन वार्डों में मुस्लिम मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान किया। बावजूद इसके भाजपा इन वार्डों पर बढ़त बनाए हुए है। यह बढ़त कायम रहने पर भाजपा दोनों वार्डों पर जीत दर्ज कर सकती है। मौजपुर सीट पर आप के अनिल जैन का मुकाबला भाजपा के अनिल गौर से है।
इस बार 50.47 फीसदी मतदान हुआ
एमसीडी के 250 वार्डों के लिए बीते रविवार को वोटिंग हुई। इस बार एमसीडी में 50.47 फीसदी मतदान हुआ। साल 2017 के मुकाबले इस बार 3.53 प्रतिशत कम मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह धीमी रही। सुबह के वक्त मदतान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। मुस्लिम बहुल सीटें-चांदनी महल, मटिया महल, जामा मस्जिद, बल्लीमारान, चांदनी चौक, दरियागंज, शाहीन बाग, ओखला, जामिया नगर, तैमूर नगर, अबुल फजल इंक्लेव के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।
बख्तावरपुर वार्ड में सबसे ज्यादा वोटिंग
सबसे ज्यादा वोटिंग वार्ड संख्या 5 बख्तावरपुर में 65.74% हुई। वहीं, सबसे कम वोटिंग वार्ड संख्या 145 एंड्यूजगंज में 33.74% हुई। दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार 73,20,577 लोगों ने वोट दिया। बता दें कि एमसीडी में 2007 में 43.2%, 2012 में 53.39, 2017 में 53.55% वोटिंग हुई। चांदनी चौक इलाके में 30 वार्ड, पूर्वी दिल्ली में 36 वार्ड, नई दिल्ली में 25 वार्ड, उ.पू. दिल्ली में 41 वार्ड, उ.प. दिल्ली में 43 वार्ड, दक्षिण दिल्ली में 37 और पश्चिम दिल्ली में 38 वार्ड हैं।
