सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी के साथ ‘खेला’ कर दिया है?

ममता बनर्जी VS सुवेंदु अधिकारी के फाइट को लेकर Times Now Navbharat के वीकली शो Reporters Uncut में जबरदस्त चर्चा हुई।सुमित अवस्थी, अमित कुमार, रविकांत राय, अभिषेक राज और प्रतिभा ज्योति के बीच हुई पूरी बातचीत आप यहां सुन सकते हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट सबसे हॉट बन गई है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर होनी है। सुवेंदु इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हरा चुके हैं। एक शीर्ष नेता बनाम एक पूर्व सहयोगी - यही वह पटकथा थी, जो पिछले विधानसभा चुनाव में बंगाल के नंदीग्राम में नाटकीय परिणामों के साथ सामने आई थी। नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से मिली हार की वजह से ममता बनर्जी को भवानीपुर से उपचुनाव लड़ना पड़ा था। इस बार फिर ममता बनर्जी का सामना सुवेंदु अधिकारी से होने जा रहा है।

west bengal election.

भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

End of Feed