उद्धव ने जनता और बालासाहेब को धोखा दिया- Times Now Navbharat से बोले एकनाथ शिंदे, की PM Modi की जमकर तारीफ; देखिए पूरा इंटरव्यू

Eknath Shinde Exclusive Interview On Times Now Navbharat: 2024 लोकसभा चुनाव के मु्द्दों के बारे में पूछे जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर है। पिछले 10 साल में पीएम मोदी ने जो देश में जो विकास के कार्य किए हैं। भारत को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है।

Eknath Shinde Exclusive Interview On Times Now Navbharat: देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला कुछ दिनों में हो जाएगा। आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीन चरण का मतदान और बचा हुआ है। पक्ष और विपक्ष दोनों बहुमत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत से एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने खास बातचीत की है। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में विभाजन, उद्धव ठाकरे से टकराव और पीएम मोदी के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की।

End of Feed