Lucknow, Moradabad, Bareilly Nagar Nigam, Mayor Election Result 2023: लखनऊ में BJP को निर्णायक बढ़त, मुरादाबाद भी बीजेपी आगे
Lucknow, Moradabad, Bareilly Nagar Nigam, Mayor, Palika, Nikay Chunav Result 2023 LIVE, UP Municipal Election Result 2023 : लखनऊ नगर निगम (महापौर/मेयर) पद इस बार महिला के आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां से सुषमा खरकवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। खरकवाल का सामना समाजवादी पार्टी (SP) की वंदना मिश्रा से है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की तरफ से शाहीन बानो चुनाव मैदान में हैं। मुरादाबाद नगर निगम सीट के लिए भाजपा ने विनोद अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि सपा से सैयद रईसउद्दीन और बसपा से मो. यामीन चुनाव मैदान में हैं। बरेली नगर निगम के लिए भाजपा से उमेश गौतम चुनाव मैदान में हैं। गौतम का मुकाबला सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर से है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार, हर जिले में मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के अलावा पीएसी की मोबाइल टीम भी तैनात करने को कहा गया है। मतगणना के लिए करीब 35 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मतगणना केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। लखनऊ, मुरादाबाद और बरेली के चुनाव नतीजों की ताजा अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।
MAY 13, 2023 14:38 IST
Lucknow Nikay Chunav Result: लखनऊ में बीजेपी 90 हजार वोटों से आगे
यूपी की राजधानी लखनऊ के मेयर चुनाव में बीजेपी की सुषमा खर्कवाल को 2 लाख 8 हजार 731 वोट मिले हैं। वह सपा की वंदना मिश्रा को महज 1 लाख 19 हजार 434 वोट मिले हैं। इसी प्रकार कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 49063 वोट मिले हैं। इस चुनाव में सुषमा खर्कवाल करीब 90 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
MAY 13, 2023 11:35 IST
Moradabad Nagar Nigam Chunav Result: मुरादाबाद में 6 राउंड के बाद बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। मुरादाबाद में 6 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी लगातार आगे, सपा उम्मीदवार चौथे नंबर पर।
MAY 13, 2023 09:24 IST
Bareilly Nagar Nigam Chunav Result: बरेली में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक बरेली में बीजेपी आगे।
MAY 13, 2023 09:05 IST
Moradabad nikay Chunav Result: मुरादाबाद में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक मुरादाबाद में बीजेपी आगे।
MAY 13, 2023 08:43 IST
Lucknow Nagar Nigam Election Result Live: लखनऊ से बीजेपी की सुषमा खरकवाल आगे
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। सबकी नजर राजधानी लखनऊ की नगर निगम सीट पर है। यहां बीजेपी की सुषमा खरकवाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।लखनऊ नगर निगम सीट पर मेयर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 110 वार्डों के पार्षद के लिए 807 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं।
MAY 13, 2023 08:29 IST
Moradabar Nagar Nigam Election Result: सपा का गढ़ है मुरादाबाद
मुरादाबाद पहले से ही सपा का गढ़ माना जाता है, जबकि पिछले चुनाव 2017 में कांग्रेस और बीजेपी का कड़ा मुकाबला रहा था। हालांकि महापौर की सीट बीजेपी के खाते में चली गई।
MAY 13, 2023 08:17 IST
Bareilly Nagar Nigam Chunav: बरेली में शुरू हुई मतगणना
बरेली में लखीमपुर की राजापुर मंडी मतगणना स्थल पर सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी अपनी ड्यूटी ली और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना के लिए नगर पंचायतवार निर्धारित कक्ष में प्रत्याशी और सदस्य पद के उम्मीदवारों और उनके एजेंट को बुलाया गया।
MAY 13, 2023 08:01 IST
Lucknow Nagar Nigam Election Result: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन
मतगणना केंद्रों के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत पास के मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमित नहीं मिलेगी।
MAY 13, 2023 07:48 IST
Moradabad Nagar Nigam Result 2023 Live: मुरादाबाद में बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला
मुरादाबाद पहले से ही सपा का गढ़ माना जाता है, जबकि पिछले चुनाव 2017 में कांग्रेस और बीजेपी का कड़ा मुकाबला रहा था। चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा जबकि महापौर की सीट बीजेपी के खाते में चली गई।
MAY 13, 2023 07:29 IST
Lucknow Nagar Nikay Chunav Result: रमाबाई रैली स्थल पर मतगणना की तैयारी पूरी
लखनऊ नगर निगम के 110 वार्डों और दस नगर पंचायतों के लिए रमाबाई रैली स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरु होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि लखनऊ मंडल सहित आसपास के जिलों में पहले चरण के चुनाव में 4 मई को मतदान हुआ था।
MAY 13, 2023 07:04 IST
Bareilly Nagar Nigam Chunav Result 2023: बरेली में कौन होगा सरताज
बरेली में मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और सपा समर्थित डॉक्टर आईएस तोमर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। बसपा से मोहम्मद युसूफ और कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी भी जीत का दावा कर रहे हैं। मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। 80 पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
MAY 13, 2023 06:58 IST
Moradabad Chunav Result 2023: मुरादाबाद में बीजेपी, सपा और बसपा में टक्कर
मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच बीच मुख्य लड़ाई है। मेयर पद के लिए बीजेपी से विनोद अग्रवाल, सपा से हाजी रईसुद्दीन और बसपा से मोहम्मद यामीन के बीच मुकाबला है।
MAY 13, 2023 06:43 IST
UP Nikay Chunav 2023: कम मतदान से भाजपा खेमे में चिंता
लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में कम मतदान से भी कई भाजपा समर्थक चिंतित हैं। पिछली बार 2017 में भाजपा अलीगढ़ और मेरठ में मेयर का चुनाव हार गई थी। अबकी बार इन सीटों पर क्या परिणाम आता है ये देखना दिलचस्प होगा।
MAY 13, 2023 06:24 IST
Lucknow Nagar Nigam Chunav: लखनऊ में मतगणना की तैयारी पूरी
नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी
110 पार्षदों व मेयर की मतगणना रमाबाई रैली स्थल पर होगी
लखनऊ के 10 नगर पंचायतों की मतगणना अलग-अलग तहसीलों तथा स्कूल में होगी
MAY 13, 2023 06:12 IST
मुरादाबाद में कांटे का मुकाबला
मुरादाबाद महापौर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। यहां पहले भाजपा का मेयर था। वहीं समाजवादी पार्टी तीसरे तो बसपा यहां चौथे नंबर पर आती नजर आ रही है।
MAY 13, 2023 05:28 IST
मतगणना के लिए तैयारियां पूरी
निकाय चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल पर किसी अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने विजयी जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
MAY 13, 2023 05:20 IST
भाजपा के लिए बेहद अहम होंगे फैसले
निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश की 17 मेयर पदों पर मतगणना भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है। दरअसल, इस चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का लिटमस टेस्ट कहा जा रहा है।
MAY 13, 2023 05:12 IST
नौ बजे से आने लगेंगे रुझान
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह आठ बजे से यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी और नौ बजे तक रुझान आना शुरू हो जाएंगे। पहले वार्डों के रुझान आना शुरू होंगे।
MAY 11, 2023 14:24 IST
लखनऊ मेयर पद की लड़ाई दिलचस्प
लखनऊ मेयर पद पर इस बार लड़ाई दिलचस्प है। इस सीट पर मुख्य रूप से लड़ाई भाजपा की सुषमा खरकवाल, सपा की वंदना मिश्रा और बसपा की शाहीन बानो के बीच है। इस सीट पर कांग्रेस से संगीता जायसवाल और आम आदमी पार्टी से अंजू भट्ट प्रत्याशी हैं। इसके अलावा सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से अल्का पांडेय, लोकदल से मधु सेन, गांधियन पीपल्स पार्टी से उषा त्रिपाठी चुनाव लड़ रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आशा मिश्रा, मिथिलेश सिंह, मंजू दोहरे, नलिनी खन्ना और लक्ष्मी कुशवाहा अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं।
MAY 11, 2023 14:24 IST
लखनऊ : 10 नगर पंचायतों में वोट डाले गए
राजधानी लखनऊ में 3115895 मतदाताओं ने नगर निगम और 10 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। जिले में महापौर समेत 10 चेयरमैन, 110 पार्षद और 129 वार्ड सदस्य चुनने के लिए मतदान हुआ। जिले में नगर निगम के लिए 2924375 मतदाता और जिले की 10 नगर पंचायतों के लिए 191220 योग्य मतदाता हैं।