सीटों पर फंसा पेंच तो घनघनाने लगे फोन, PM ने चंद्रबाबू नायडू से की बात तो शरद पवार ने साधा नीतीश से संपर्क!

Lok Sabha Elections Results 2024: ​लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अभी आना शुरू हुए हैं और इसी के साथ ही राजग और इंडी गठबंधन पूरी तरह से एक्टिव हो गई। शह-मात के इस खेल में छोटी पार्टियों के साथ संपर्क साधने की कवायद भी शुरू हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजनीति में भीष्म कहे जाने वाले शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अभी आना शुरू हुए हैं और इसी के साथ ही राजग और इंडी गठबंधन पूरी तरह से एक्टिव हो गई। शह-मात के इस खेल में छोटी पार्टियों के साथ संपर्क साधने की कवायद भी शुरू हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजनीति में भीष्म कहे जाने वाले शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

Sharad Pawar Nitish Kumar

नीतीश कुमार और शरद पवार (फाइल फोटो)

PM मोदी ने चंद्रबाबू को लगाया फोन

रुझानों में सीटों का फंसता पेंच देखते हुए भाजपा को सहयोगी दलों की जरूरत महसूस होना शुरू हो गई है। ईवीएम खुलने के साथ ही भाजपा को पिछली बार की तुलना में सीटों का नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में 'नीतीश कुमार' और 'चंद्रबाबू नायडू' भाजपा के संकटमोचक साबित हो सकते हैं।

End of Feed