PM मोदी से मुकाबले के लिए क्या है कांग्रेस के अजय राय की रणनीति? जानें क्या कहा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 07:43 PM IST

Varanasi Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि वाराणसी में इस बार 'INDIA' और NDA के बीच सीधा मुकाबला है। वाराणसी की कोलअसला सीट से तीन बार और पिंडरा सीट से एक दफा विधायक रह चुके अजय राय ने कहा कि इस बार वाराणसी में 'स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार' का मुद्दा भी हावी है।

Ajay Rai vs Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट पर फिर से उम्मीदवार बनाए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि इस बार बनारस में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सीधा मुकाबला है और चुनाव में 'स्थानीय बनाम बाहरी' का मुद्दा भी अहम भूमिका निभाएगा।

Ajay Rai vs PM Modi in Varanasi

वाराणसी में फिर अजय राय vs नरेंद्र मोदी।

PM मोदी से कैसे मुकाबला करेंगे अजय राय?

अजय राय ने रविवार को कहा, 'इस दफा लोकसभा चुनाव सीधे तौर पर ‘इंडिया’ और एनडीए के बीच होगा। इससे समीकरण बदल गए हैं और चुनावी माहौल भी बिल्कुल परिवर्तित हो चुका है। जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा के विकास के झूठे दावों से त्रस्त है और वह इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।' राय ने कहा, 'अब लड़ाई वन-टू-वन हो गई है इसलिए बनारस का समीकरण बदल चुका है।'

End of Feed