Lok Sabha Election: कौन हैं चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया? जहानाबाद सीट के लिए NDA का चुनावी समीकरण समझिए

Jehanabad Chunav: बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट को लेकर सियासी पारा हाई हो चुका है। इस सीट पर यादव बनाम भूमिहार की जंग देखने को मिलती है। यदि कास्ट फैक्टर का जिक्र करें तो चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है। आपको जहानाबाद सीट का इतिहास और सियासी गुणा-गणित समझाते हैं।

Bihar News: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। चुनावी तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है, लिहाजा सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन और मुहर लगाने का सिलसिला भी तेज हो चुका है। बिहार में हुए बड़े सियासी उटलफेर के बाद हर किसी की नजर सूबे की 40 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिकी होंगी। आपको बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट का चुनावी गणित समझाते हैं।

Jehanabad Seat Lok Sabha Election

जहानाबाद लोकसभा सीट से NDA किस पर जताएगी भरोसा?

क्या कहता है जहानाबाद सीट का सियासी गणित?

बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट काफी चर्चा में है। पुराने चुनावी आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस सीट पर भूमिहार और यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। 1962 से ही यादव और भूमिहार समाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र का देश के दूसरे लोकसभा चुनाव 1957 में गठन किया गया था। यह जिला मुख्यालय भी है।

End of Feed