इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने तैयार किया चुनाव प्रचार का प्लान, किसान और युवा पर रहेगा फोकस

Lok Sabha Chunav: राहुल गांधी की जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बात गौर करने लायक है। राहुल पूर्वोत्तर भारत से लेकर अब उत्तर प्रदेश में राज्य के स्थानीय मुद्दों को जोर शोर से मंच पर उठा रहे हैं। उसी तर्ज पर कांग्रेस पहली बार चुनाव प्रचार नीति में प्रयोग करने जा रही है।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?

Photo : PTI

Congress Plan For Election: बीजेपी के 400 पार नारे के सामने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी भी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। जब बीजेपी एक तरफ अपने सबसे बड़े ब्रांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनकी गारंटी को लेकर लगातार तीसरी बार केंद्र में आने की तैयारी में जुटी है तो कांग्रेस भी राहुल गांधी की प्राथमिकता युवाओं और किसान को फोकस करके चुनाव में उतरने जा रही है। चुनावी मैदान पर मनोवैज्ञानिक जीत के लिए सबसे अहम होती है रणनीति। लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस ने भी मीडिया और पब्लिसिटी के लिए कई तैयारियां की हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कांग्रेस कैसे बीजेपी से दो दो हाथ करेगी?

स्थानीय मुद्दों और हर वर्ग के हिसाब से होगा कैंपेन

राहुल गांधी की जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बात गौर करने लायक है। राहुल पूर्वोत्तर भारत से लेकर अब उत्तर प्रदेश में राज्य के स्थानीय मुद्दों को जोर शोर से मंच पर उठा रहे हैं। उसी तर्ज पर कांग्रेस पहली बार चुनाव प्रचार नीति में प्रयोग करने जा रही है। बीजेपी का मीडिया कैंपेन जहां एकतरफ पीएम मोदी और उनके इर्द गिर्द नजर आ रहा है तो कांग्रेस माइक्रो लेवल पर स्थानीय और प्रादेशिक मुद्दों पर प्रचार करेगी। विविधता भरे भारत देश में हर राज्य के लोकल मुद्दों को आगे रखा जाएगा। साथ ही हर आयु वर्ग खासकर के युवा, महिला, मजदूर, पिछड़े, आदिवासियों की समस्याओं और उसको लेकर कांग्रेस के वादों को मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा।

चुनाव प्रचार के मुद्दों में दिखेगी राहुल गांधी की झलक

4 मार्च को कांग्रेस के मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र की रूपरेखा तय होगी। घोषणा पत्र में राहुल गांधी के उठाए गए मुद्दों की झलक होगी। साथ ही किसान, बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोडमैप होगा। राहुल गांधी के नारे जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागेदारी के थीम को भी घोषणा पत्र में जगह दी जाएगी। संभवतया जातिगत जनगणना का वादा भी कांग्रेस कर सकती है।

कैंपेन के लिए दो निजी कंपनियों की मदद ले रही कांग्रेस

कांग्रेस अगले हफ्ते से ही अपना आउटडोर कैंपेन शुरू कर रही है। चुनाव प्रचार में काम आने वाली मीडिया वैन, पब्लिसिटी मैटेरियल और होर्डिंग के लिए दो बड़ी कंपनियों को हायर किया है। कैंपेन क्रिएटिव बनाने के लिए मुद्रा और मीडिया वैन के लिए IPG को जिम्मा दिया गया है।

देश भर की मंडियों में MSP के वादे वाली होर्डिंग लगेंगी

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस कल से देश की हर मंडी में होर्डिंग लगाने जा रही है। इस होर्डिंग में MSP की कानूनी गारंटी का नारा लिखा होगा। साथ ही इस होर्डिंग में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की तस्वीर के साथ केंद्र में सरकार बनने पर किसान की हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का वादा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article