यूपी में डूबी बीएसपी की लुटिया, मायावती बोलीं- मुस्लिमों को टिकट दिए, लेकिन वोट नहीं मिले

नतीजों के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई है। मायावती ने कहा कि चुनाव में बीएसपी का भयंकर नुकसान हुआ। जिन अन्य जातियों के उम्मीदवारो को टिकट दिया, उन्हें वोट नहीं मिला।

Mayawati on Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा झटका मायावती और उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी को लगा है। मायावती ने भी इसे माना है और हार के लिए प्रमुख कारणों का जिक्र किा है। मायावती ने कहा है कि उन्होंने जिन जातियों और समुदाय पर भरोसा दिखाया, उनका वोट पार्टी को नहीं मिला। मायावती ने माना कि उनकी पार्टी ने मुस्लिमों को बड़ी संख्या में टिकट दिए, लेकिन मुस्लिम समजा की ओर से उन्हें वोट नहीं दिया।

End of Feed