राहुल के सामने नई चुनौती: वायनाड ने फिर जिताया, रायबरेली ने भी सिर आंखों पर बिठाया, अब किसें चुनेंगे

राहुल के रायबरेली से भी जीत दर्ज करने के बाद अब सवाल खड़ा हो गया है कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र को चुनेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अभी उन्होंने यह फैसला नहीं लिया है कि वह लोकसभा में किस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Rahul Gandhi Victory: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और चर्चा राहुल गांधी की भी हो रही है। उन्होंने दो सीटों से जीत दर्ज की है। लेकिन अब राहुल के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। लगातार दूसरी बार राहुल गांधी को वायनाड की जनता ने जिताया है। वायनाड लोकसभा सीट के तहत इस आदिवासी जिले और मुस्लिम बहुल मलप्पुरम के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कोझीकोड जिले का एक क्षेत्र है जहां ईसाइयों की तादाद अच्छी-खासी है। राहुल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की एनी राजा को 3.64 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

राहुल ने रायबरेली से भी बड़ी जीत हासिल की

इसके साथ ही राहुल ने रायबरेली से भी बड़ी जीत हासिल की है। राहुल के रायबरेली से भी जीत दर्ज करने के बाद अब सवाल खड़ा हो गया है कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र को चुनेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अभी उन्होंने यह फैसला नहीं लिया है कि वह लोकसभा में किस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह पूछे जाने पर कि वह लोकसभा में किस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस पर राहुल ने कहा, मैंने दोनों सीट जीत ली हैं और मैं रायबरेली और वायनाड के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। अब मुझे फैसला करना होगा कि मैं किस सीट को चुनूं। हम चर्चा करेंगे और फिर फैसला करेंगे। दोनों सीटों पर नहीं रह सकता, लेकिन मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है।

End of Feed