KL Sharma: कौन हैं केएल शर्मा? जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अमेठी से राजीव गांधी के खास केएल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आइए जानते है कौन हैं केएल शर्मा...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार कांग्रेस ने अमेठी से राजीव गांधी के खास केएल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

KL Sharma

राजीव गांधी के खास केएल शर्मा को कांग्रेस ने अमेठी से बनाया अपना उम्मीदवार

जानिए कौन हैं केएल शर्मा?

केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है। केएल शर्मा मूलत: पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। साल 1983 में पहली बार वो राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे। तब से वो लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। साल 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद इस सीट से कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद होते थे वे उनके लिए कार्यों में उनकी मदद किया करते थे। केएल शर्मा को सालो से गांधी परिवार का बहुत खास माना गया है। जब सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं तब केएल शर्मा उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। वे सालों से अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के कार्यों को देखते रहे हैं। बता दें, किशोरी लाल शर्मा काफी समय से अमेठी और रायबरेली दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी का कामकाज देखते आ रहे हैं। दो दिन पहले जब मीडिया ने उनसे अपडेट पूछा था तो उन्होंने कहा था कि सारी तैयारियां हो गई हैं। घोषणा जल्द होगी। केएल शर्मा बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे चुके हैं। उन्हें एक रणनीति कुशल, संगठन के काम में दक्ष नेता माना जाता है।

End of Feed