Lok Sabha Chunav 2024, (Varanasi) UP: वाराणसी में सपा-बसपा का कभी खुला नहीं खाता, इस बार जीत की हैट्रिक लगाएंगे मोदी!

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 18, 2024, 08:21 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024, Varanasi, UP Lok Sabha Seat:

Lok Sabha Chunav 2024, Varanasi, UP Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे हाई प्रोफाइल सीट की अगर बात करें तो सबसे हॉट संसदीय सीट वाराणसी है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार हैं। इस सीट से वह दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजयी हो चुके हैं। पिछली दो बार की जीत की मार्जिन और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनकी जीत की हैट्रिक तय मानी जा रही है। इंडिया गठबंधन के खाते में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं की है लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को यहां से टिकट मिलना तय है। अजय राय पहले भी इस सीट से चुनावी किस्मत आजमा चुके हैं।

Varanasi Loksabha Chunav 2024

वाराणसी सीट पर तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार हैं नरेंद्र मोदी।

वाराणसी सीट में नरेंद्र मोदी तीसरी बार उम्मीदवार

वाराणसी लोकसभा सीट में पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी नॉर्थ, वाराणसी साउथ, वाराणसी कैंट, रोहनिया और सेवापुरी आते हैं। इस सीट पर नरेंद्र मोदी भाजपा की ओर से तीसरी बार उम्मीदवार है। यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है। चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से अजय राय को फिर से अपना उम्मीदवार बनाएगी। अजय राय कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार ही वह तीसरे स्थान पर रहे।

End of Feed