इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024, (Valmiki Nagar) Bihar: BJP के दबदबे वाली सीट पर सनील कुमार NDA उम्मीदवार, राजद के दीपक यादव से मुकाबला

Lok Sabha Chunav 2024, Valmiki Nagar, Bihar Lok Sabha Seat: बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जद-यू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो विजयी हुए। महतो को 602,660 वोट मिले। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के शास्वत केदार रहे। केदार को 248,044 वोट मिले। साल 2014 में इस सीट पर भाजपा के सतीश चंद्र दुबे ने जीत दर्ज की।

Image

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट 2024।

Valmiki Nagar Lok Sabha Election 2024 : बिहार के उत्तरी सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर संसदीय सीट यूपी और नेपाल की सीमा से लगती है। 2002 के सीमांकन के बाद यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई। बीते समय में इस सीट पर कांग्रेस-जदयू और भाजपा विजयी होते रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सतीश चंद्र दुबे विजयी हुए थे। इस सीट पर मतदाताओं की संख्याी 1,275,653 है। वाल्मीकि नगर संसदीय सीट में छह विधानसभाएं वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया और सिकटा आती हैं।

बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जद-यू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो विजयी हुए। महतो को 602,660 वोट मिले। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के शास्वत केदार रहे। केदार को 248,044 वोट मिले। साल 2014 में इस सीट पर भाजपा के सतीश चंद्र दुबे ने जीत दर्ज की। दुबे को 364,013 वोट मिले। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पूर्णमासी राम रहे। पूर्णमासी को 118,000 वोट प्राप्त हुए।

2024 के लोकसभा उम्मीदवार

  • सुनील कुमार-NDA
  • दुर्गेश सिंह चौहान-बसपा
  • दीपक यादव-राजद

2019 में जद-यू के महतो विजयी हुए

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल-यूनाइटेड के बैद्यनाथ प्रसाद महतो विजयी हुए। उन्हें कुल 602,660 (58.4%) वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के शाश्वत केदार को हराया जिन्हे 248,044 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 24.0% था। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा के दीपक यादव रहे। इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर मतदान 11 अप्रैल को हुआ था और वोटों की गिनती एवं चुनाव के नतीजे 23 मई को आए। 2019 के लोकसभा चुनाव में JD(U) का वोट प्रतिशत 60.4% रहा, कांग्रेस का %24.9, और BSP का 6.3% था। इस सीट पर कुल मतदाता 16,41,701 थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,82,111 और महिला वोटरों की संख्या 7,59,491 थी। इस सीट पर कुल 10,32,090 वोट पड़े यानी 65.0% मतदान हुआ। इनमें से वैध मत 9,97,752 (60.8%) थे। 34,338 (2.1%) लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

ऐसा था लोकसभा चुनाव 2014 का रिजल्ट

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सतीश चंद्र दुबे विजयी हुए। उन्हें कुल 364,011 (40.4%) वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के पूर्णमासी राम को हराया जिन्हें 246,218 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 27.4% था। वहीं तीसरे स्थान पर जनता दल के बैद्य नाथ प्रशाद महतो रहे। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर मतदान 12 मई को हुआ था और वोटों की गिनती एवं चुनाव के नतीजे 16 मई को आए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 41.2% रहा, कांग्रेस का 27.8%, JD(U) का 9.2% ,और BED का 4.1% था। इस सीट पर कुल मतदाता 14,56,576 थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,86,297 और महिला वोटरों की संख्या 6,70,279 थी। इस सीट पर कुल 9,00,114 वोट पड़े यानी 61.8% मतदान हुआ। इनमें से वैध मत 8,84,599 (60.7%) थे। 15,515 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

भाजपा के दबदबे वाली सीट है

इस चुनाव में पिछले कुछ चुनावों से वाल्मीकि नगर सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। इस सीट पर वर्तमान सांसद सुनील कुमार के पिता बैजनाथ महतो 2019 के चुनाव में सांसद बने थे लेकिन सांसद बनने के एक साल बाद उनका निधन हो गया। इस सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे सुनील कुमार विजयी हुए। उन्हें सहानुभूति की लहर भी मिली। बता दें कि परिसीमन के पूर्व वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र बगहा लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। भोजपुरी भाषी इस सीट पर कई तरह के जातीय समीकरण काम करते हैं।

वाल्मीकि नगर सीट पर मुस्लिम आबादी ज्यादा

वाल्मीकि नगर सीट पर जातीय समीकरण की अगर बात करें तो यहां की कुल आबादी में मुस्लिम समुदाय की आबादी 3 लाख 64 हजार, दलित-महादलित 2 लाख 56 हजार, वैश्य 2 लाख 30 हजार,थारू-उरांव 1 लाख 59 हजार, यादव 1 लाख 45 हजार, ब्राह्मण 2 लाख 15 हजार, कुशवाहा कुर्मी 1 लाख 46 हजार, नोनिया बीन मल्लाह 95 हजार,राजपूत-भूमिहार 1 लाख 5 हजार के करीब हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article