'पहले अमेठी को बचाया अब केरल को बचाने आई हूं', राहुल के गढ़ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो; उमड़ी भीड़

Lok Sabha Election 2024: अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी ने वायनाड में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि हमें अब कांग्रेस से इस केरल को भी बचाना है।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी ने गुरुवार को केरल के वायनाड लोकसक्षा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के. सुरेंद्रन के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने इस सीट से नामांकन दाखिल किया था। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से हराया था। कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंचकर रोड शो के लिए स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचीं। उन्होंने विशाल सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के लिए काम नहीं करने के लिए गांधी परिवार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के आने से अमेठी में विकास शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहुत कुछ कर रही है।

Smriti Irani

कांग्रेस पर एक बार फिर बरसी स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सीपीआई की भी आलोचना की, जो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी हैं, लेकिन वायनाड में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है। 'जिस तरह राहुल को अमेठी से बाहर किया गया, इस बार वायनाड में भी वैसा ही होगा।'

End of Feed