आरजेडी-26, कांग्रेस-9 और लेफ्ट-5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बिहार में सीट शेयरिंग का हुआ ऐलान, जानिए कौन-कौन सी सीटें मिलीं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2024, 12:57 PM IST

पिछले कई दिनों से इन दलों के बीच सीट शेयरिंग का पेच फंसा हुआ था और लगातार बातचीत से समझौते की कोशिश हो रही थी। कुछ सीटों पर पेच फंसने के बावजूद तीनों दल आपसी सहमति तक पहुंच गए...

Bihar RJD-Congress Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग का आज ऐलान हो गया। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के आवंटन की घोषणा की। लालू प्रसाद यादव की आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस, जबकि बाकी 5 सीटों पर लेफ्ट के उम्मीदवार उतरेंगे।

Bihar seats allocation

बिहार में विपक्ष का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सीट शेयरिंग पर फंसा था पेच

पिछले कई दिनों से इन दलों के बीच सीट शेयरिंग का पेच फंसा हुआ था और लगातार बातचीत से समझौते की कोशिश हो रही थी। कुछ सीटों पर पेच फंसने के बावजूद तीनों दल आपसी सहमति तक पहुंच गए और आज सीट आवंटन का ऐलान भी हो गया। इनमें से पूर्णिया सीट को लेकर सबसे अधिक विवाद था। कांग्रेस में शामिल हो चुके पप्पू यादव कह चुके हैं कि वह हर हाल में पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐस में देखने वाली बात होगी कि ये सीट आरजेडी को मिलने के बाद उनका क्या रुख रहता है।

End of Feed