PM Modi Basti Rally: छठवें एवं सातवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। इन अंतिम चरणों के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन दोनों चरणों में यूपी में पूर्वांचल की सीटों पर भी मतदान है। पूर्वांचल भाजपा का गढ़ है। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा-कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 'दे शहजादे दिन में सपने देख रहे हैं। चार जून को इनकी नींद टूट जाएगी।'
पीएम मोदी बस्ती रैली।
पीएम मोदी की बस्ती रैली की बड़ी बातें इस प्रकार हैं-
- मैं सपा और कांग्रेस के दोनों शहजादों की फ्लॉप फिल्मों की बार-बार रिलीज से हैरान हूं। अब ये दोनों शहजादे मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं, ये कहते हैं कि यूपी में 79 सीट जीत जाएंगे।
- मैं पहले सुना करता था कि लोग दिन में सपने देखते हैं लेकिन अब मुझे पता चला है कि दिन में सपना देखने का मतलब क्या होता है। चार जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है और तब ये ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे।
- ये मोदी की गारंटी है। कभी भी पुण्य कार्य मिलता हो तो मौका गंवाना चाहिए क्या? आप वोट नहीं डालेंगे तो आपको पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, वे पुण्य देते हैं।
- मैं इतने अच्छे काम करने वाला हूं, मेरे हर काम से पुण्य मिलने वाला है। वोट दीजिए, विकसित भारत के लिए, वोट दीजिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए।
- बस्ती, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है। भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया। हमारे वादों, इरादों पर भरोसा किया है।
- इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में न पहले कोई कमी छोड़ी है और न आगे कोई कमी छोड़ूंगा।
