Lok Sabha Election 2024 Schedule Date: निर्वाचन आयोग 16 मार्च को करेगा चुनावी तारीखों की घोषणा, दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 10:25 AM IST

Lok Sabha Election 2024 Poll Schedule Date : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) कल यानी 16 मार्च, 2024 शनिवार को तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर तीन बजे आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, आपको इस रिपोर्ट में अहम बातें बताते हैं।

Lok Sabha Election 2024 Poll Schedule Date: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा 16 मार्च यानी कल करेगा। मतलब चुनावी बिगुल बज चुका है, देशभर में सियासी पारा काफी हाई है। आयोग ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बारे में जानकारी साझा करके राजनीतिक गलियारों का तापमान और बढ़ा दिया है। बता दें, निर्वाचन आयोग 16 मार्च, 2024 (शनिवार) को दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी दौरान मतदान की तारीख, चुनावी परिणाम के लिए मतगणना की तारीख और अन्य शेड्यूल की जानकारी साझा की जाएगी।

Lok Sabha Chunav Schedule

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल दोपहर 3 बजे होगी।

16 मार्च को चुनावी तारीखों की घोषणा

भारतीय निर्वाचन आयोग ने ये जानकारी साझा की है कि आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी 16 मार्च, 2024 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

End of Feed