Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल हो गई हैं। बसपा सासंद संगीता आजाद के साथ ही पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि भी भाजपा में शामिल हो गई।
बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में हुई शामिल।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायने में आज आजाद मान रही होंगी जो PM मोदी के नेतृत्व में काम करने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इनके क्षमता का पूरा उपयोग होगा और बीजेपी जब नारी शक्ति के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही हो ऐसे में सीमा जैसे लोगों का उपयोग पार्टी करेगी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि संगीता आजाद का स्वागत है। भाजपा की रीति और नीति को आगे बढ़ाने में PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी विकसित भारत के संकल्प के सपने को पूरा करने और अबकी बार 400 पार के नारे को मजबूती देंगे।
