Delhi BSP Candidate List: दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं इन सभी लोकसभा सीटों पर मुकाबला काफी हद तक बीजेपी और कांग्रेस-AAP के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा था पर बीएसपी (BSP) ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर अपने 7 उम्मीदवार उतार दिए हैं।
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर BSP ने उतारे उम्मीदवार
दिल्ली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी ने हमें एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करते हुए बी टीम बता दिया गया पर आप और कांग्रेस के गठबंधन से सारी तस्वीर साफ हो गई है।
एक अनुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली में करीब 20 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) वोटर हैं और यहां पर यूपी के लोग भी काफी तादाद में रहते है, इसको देखते हुए बसपा ने ये चुनावी दांव चला है।
दिल्ली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि किसी भी पार्टी ने दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी ने मुस्लिम समाज से दो टिकट दिए हैं।
जान लें कौन हैं दिल्ली में BSP के प्रत्याशी
बसपा ने पूर्वी दिल्ली से राजन पाल, साउथ दिल्ली से अब्दुल बासित, उत्तर पूर्वी दिल्ली से डॉक्टर अशोक कुमार, चांदनी चौक से अब्दुल कलाम, नई दिल्ली से सत्यप्रकाश गौतम, पश्चिमी दिल्ली से विशाखाआनंद तो उत्तर पश्चिमी दिल्ली से विजय बौद्ध को उतारा है।
