Lok Sabha Election 2024: क्या राजस्थान में फिर इतिहास दोहराएगी BJP? जानें क्या कहता है समीकरण

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 05:59 AM IST

BJP Plan For Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। देश में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 4 जून को हो जाएगा। इसी बीच राजस्थान में इतिहास दोहराने पर भाजपा की निगाहें टिकी हैं। आपको वो समीकरण समझाते हैं जरिए भाजपा इस लक्ष्य को हासिल करने में जुट गई है।

Rajasthan Election News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी आम चुनाव में राजस्थान के अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में जुटी है और पार्टी को उम्मीद है कि वह राज्य की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस, भाजपा के इस सपने को पूरा होने से रोकने की कवायद में जुट गयी है।

BJP Plan For Rajasthan Lok Sabha Election 2024

राजस्थान के भाजपा का क्या है प्लान?

अपने पक्ष में समीकरण सेट कर रही है भाजपा

भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में राज्य की 24 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी को कांग्रेस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। राज्य की बची एक लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी है और उसे सारे समीकरण फिर अपने पक्ष में नजर आ रहे हैं।

End of Feed